फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भाजपा ने कभी जातिगत जनगणना का विरोध नहीं किया, आगे करेंगे विचार

Tue, 11 Jun 2024 04:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बीएल वर्मा।
विज्ञापन
बदायूं। उपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि विकसित भारत बनाने के संकल्प पर काम होगा। आम आदमी का कल्याण सरकार करेगी। जातिगत गणना के मुद्दे पर सवाल हुआ तो उन्होंने स्पष्ट कहा, भाजपा ने कभी जातिगत जनगणना का विरोध नहीं किया। आने वाले समय में इस पर वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

मंत्रालय मिलने के बाद हुई बातचीत में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि वह शुभ मुहूर्त में कार्यभार संभालेंगे। राज्यमंत्री होने के बावजूद दो मंत्रालयों की जिम्मेदारी मिलने से अभिभूत हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का आभार है। पूरा चुनाव सामाजिक न्याय को लेकर चली सियासी लड़ाई पर हुआ है। शायद इसी वजह से उन्हें सामाजिक न्याय मंत्रालय में बेहतर काम करने का अवसर प्रधानमंत्री ने दिया है। अब सबको सामाजिक न्याय दिलाने के लिए काम करेंगे।
सरकार ने भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का निर्णय लिया है। चुनाव में जो वायदे किए गए थे, उन पर अमल शुरू हो गया है। अब 70 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनेगा। पांच लाख रुपये का उपचार मुफ्त होगा। पांच वर्ष में चार करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिले थे अब तीन करोड़ आवास और दिए जाएंगे ताकि कोई व्यक्ति ऐसा न बचे। जिसके सिर पर छत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें