बदायूं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव ने भाजपा सांसद द्वारा की जा रही बयानबाजी को शर्मनाक ठहराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने बच्चों के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया है। इंडिया गठबंधन कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ता दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। अपराधी-अपराधी होता है और उसका कोई जाति धर्म नहीं होता। अपराधी को जाति धर्म के चश्में से देखना, अपराध पर पर्दा डालने जैसा है। उसका राजनीतिक फायदा उठाने की घृणित कोशिश है। संवाद