फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में घुसा चोर: परिवार के साथ आए भाजपा नेता की काटी जेब, पार किए 40 हजार रुपये

Sat, 27 May 2023 05:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिल्सी में शपथ ग्रहण के दौरान एक भाजपा नेता के 40 हजार रुपये चोरी हो गए। उनकी जेब में रुपये रखे थे। कार्यक्रम के बाद जब वह दुकान पर पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई।  
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी में रामलीला मैदान पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक भाजपा नेता की जेब कट गई। किसी ने उनकी जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित नेता घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी, लेकिन यह मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन


बिल्सी नगर पालिका परिषद के निकट रामलीला मैदान में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर और सभी वार्ड सदस्यों को एसडीएम महिपाल सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और विधायक हरीश शाक्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेता भी पहुंचे थे। 

Trending Videos
विज्ञापन

दुकान पर पहुंचे तब चला पता 

मोहल्ला संख्या चार निवासी एवं भाजपा नेता दीपक गुप्ता शुक्रवार को नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर एवं वार्ड सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ पहुंचे थे। जैसे ही पंडाल में भीड़ जमा हुई तभी किसी ने उनके कुर्ते की जेब में रखे 40 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने बताया कि उन्हें इसका तब पता चला, जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें