फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश के 'काला दिन' वाले बयान पर भाजपा का पलटवार, राजीव गुप्ता बोले- जनादेश का अपमान

Wed, 06 May 2026 10:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को ‘काला दिन’ बताया था। जिसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
‘काला दिन’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को ‘काला दिन’ बताना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बयान न केवल लोकतांत्रिक जनादेश का अपमान है, बल्कि उनकी राजनीतिक हताशा को भी दर्शाता है। 

विज्ञापन


यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विकास, सुशासन और विश्वास की राजनीति पर जनता की स्पष्ट मुहर है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, जिसे जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। 

बदायूं में राजीव कुमार गुप्ता द्वारा लगाया गया बैनर किसी राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित नहीं, बल्कि उन राम भक्त कारसेवकों के बलिदान की स्मृति में है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। हमारे लिए ‘काला दिन’ वह था, जब निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां चलाई गईं, यह इतिहास का एक पीड़ादायक अध्याय है, जिसे देश कभी भूल नहीं जा सकता। आज देश और प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है। 
विज्ञापन


भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर चलते हुए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को जनादेश और जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए तथा इस प्रकार के गैर-जिम्मेदाराना और भ्रामक बयानों से परहेज करना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें