फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिवपाल यादव को गुंडों का सरदार बताया भाजपा उम्मीदवार दुर्विजय ने

विज्ञापन
दुर्विजय सिंह शाक्य।
विज्ञापन
बदायूं। सोशल मीडिया पर सियासी वार के बीच भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह ने सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव को गुंडों का सरदार बताया है। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव का स्वभाव गुंडई का रहा है। वह गुंडों को हमेशा संरक्षण देते रहे हैं। मगर अब भाजपा की सरकार है, जो जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम है। जो गुंडई करते हैं, अब उनसे डरने की जरूरत नहीं है। जो जैसा करेगा वो वैसा भरेगा।
विज्ञापन

दरअसल, सपा के महासचिव व बदायूं सीट से प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव का एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ था। इसमें चुनाव प्रचार के दौरान वह कह रहे हैं कि हमें वोट नहीं दिया तो देना होगा हिसाब-किताब। इस बयान को लेकर सपा से जुड़े सवालों पर शनिवार को भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह ने कुछ मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान शिवपाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें गुंडों का सरदार बताया।
सपा के उम्मीदवार बदलने के प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वैसे तो यह उनके परिवार का अंदरूनी मामला है, वह इस पर बोलना नहीं चाहते लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि चाचा को भतीजे ने फंसा दिया। उनके मुताबिक सपा एक परिवार की पार्टी है। परिवार में लड़ाई है। बार- बार प्रत्याशी बदल रहे हैं पर परिवार से ही प्रत्याशी मिल रहा है। उनका दावा था कि शिवपाल सिंह यादव को जनता में बैठने की जगह नहीं मिल रही है। इसलिए वह अपनी हार देख रहे हैं बेटे आदित्य यादव को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सपा में कोई और यादव क्यों नहीं मिल रहा हैं, सोचने की बात है। इसके विपरीत भाजपा में मोहन यादव जैसे सामान्य कार्यकर्ता को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें