बदायूं। राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने के बाद सुर्खियों में आए बिसौली से सपा विधायक आशुतोष मौर्या बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव की चुनावी सभा के मंच पर नजर नहीं आए। वह चुनाव प्रचार से तो पहले ही अलग-थलग हैं। उनकी पत्नी सुषमा मौर्या और बहन मधु चंद्रा भाजपा का दामन थाम चुकी हैं। संवाद