फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 21 करोड़ रुपये की लागत से होगा बिनावर बिलहत-मूसाझाग मार्ग का चौड़ीकरण, पहली किस्त जारी

Sat, 13 Jan 2024 03:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बिनावर-बिलहत-मूसाझाग मार्ग का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण होगा। इसके लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में 5.11 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
जर्जर हालत में है ये सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में जल्द ही करीब 21 करोड़ की लागत से बिनावर-बिलहत-मूसाझाग मार्ग का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण होगा। इसके लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में 5.11 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। क्षेत्रीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मिले थे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश के उप सचिव राजेश प्रताप सिंह ने लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया। जिसमें जिले में बिनावर-बिलहत-मूसाझाग रोड के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए 20.44 करोड़ में से प्रथम किस्त के रूप में पांच करोड़ 11 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। इस संबंध में विधायक ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। इससे निश्चित तौर पर क्षेत्र में विकास रास्ता खुलेगा।

लोगों ने ये कहा 
बिनावर के पंकज गुप्ता ने बताया कि इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण से क्षेत्र के सभी गांवों के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। अब सड़क के लिए शासन से धनराशि भी मिल गई है। मार्ग बन जाने से सभी लोगों को राहत मिलेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव गुप्ता ने कहा कि मार्ग बन जाने से क्षेत्र का विकास तेजी से होगा, क्योंकि विकास का रास्ता सड़कों से होकर ही गुजरता है। ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत भी नहीं आएगी। रफियाबाद के अंकित मिश्रा ने कहा कि लंबे समय से इस मार्ग के सुधार की मांग कर रहे थे। आज क्षेत्र की जनता का सपना पूरा हो गया है। बारिश में क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कत होती थी। अब राहत मिलेगी।

शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जनता से वायदा किया था कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। ऐसे में क्षेत्रीय जनता की तरफ से सड़क को लेकर लगातार मांग की जा रही थी। इसको लेकर मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मिले। अब जाकर कोशिश रंग लाई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें