फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रसूता की मौत के मामले में बिल्सी के चिकित्साधिकारी हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। सीएचसी पर प्रसूता की मौत के मामले में सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार को यहां से हटा दिया है। उन्हें उझानी स्थित सीएचसी पर चिकित्साधिकारी के पद पर वापस भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार को नवागत प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अरविंद कुमार वर्मा ने यहां पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

बीती छह सितंबर की रात गांव गुधनी निवासी मनीष कुमार पत्नी हिमांशी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां स्टाफ द्वारा उपचार में बरती गई लापरवाही के कारण उनकी कुछ देर बाद मौत हो गई थी। विवाहिता के पति ने मामले की शिकायत तहसील दिवस में डीएम से की थी। इसके बाद इसकी जांच एसडीएम राशि कृष्ण द्वारा की गई, जिसमें सीएचसी पर तैनात स्टाफ की लापरवाही सामने आई।
इसके बाद सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने यहां तैनात प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार को हटाकर उन्हें उझानी सीएचसी पर चिकित्साधिकारी के पद पर भेज दिया है। साथ ही वजीरगंज में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार वर्मा को उनके स्थान पर भेजा है। बृहस्पतिवार की शाम डॉ. अरविंद कुमार वर्मा ने यहां पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह इससे पहले भी यहां तैनात रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें