बिल्सी सीएचसी पर घायल का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
बिल्सी। मंगलवार की दोपहर कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित गांव गुधनी के पास एक तेज रफ्तार बाइक सांड़ से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खंदी में गिर गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग जख्मी हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव सिरतौल निवासी रामगोपाल पुत्र रामप्रसाद और रोहन पुत्र चिंरौजी लाल बाइक से घर का सामान खरीद कर गांव गुधनी जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आए एक सांड़ को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंदी में जा गिरी। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें नगर की सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। संवाद