फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उसावां में ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


मंगलवार को शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी 50 वर्षीय राजाराम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नौशेरा में अपनी बहन के घर आए थे। यहां से देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने घर को चले थे। उनकी बहन ने रोकने की कोशिश की लेकिन अगले दिन बुधवार होने की बात कहते हुए कहा कि आज रुका तो कल मजबूरी में रुकना पड़ेगा। घर पर ज्यादा काम होने की बात कहते हुए वह चले दिए। वह अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे उसावां में स्टेट बैंक के पास सामने की ओर से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रात करीब 10 बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पड़ोसी गांव नौशेरा से उनकी बहन जिला अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें