बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र में मामूरगंज रोड पर ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार गेंदनलाल की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 35 वर्षीय गेंदनलाल रविवार शाम बाइक लेकर अपने गांव मामूरगंज से कादरचौक आ रहे थे। जैसे ही वह गांव से निकलकर कुछ दूर पहुंचे कि तभी सामने से तेज रफ्तार में आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस दौरान गेंदनलाल की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद