फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: कोहरे में पुलिया से गिरी बाइक, बरेली के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। सेनपुर की पुलिया से गिरकर शनिवार रात बरेली के 35 वर्षीय राजवीर की मौत हो गई। वह बाइक से अपनी ससुराल आ रहे थे। रात में रास्ता दिखाई न देने पर वह बाइक समेत पुलिया से गिर गए और मौत हो गई।
विज्ञापन

बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव राजपुर कलां निवासी राजवीर पुत्र हुलासीराम की ससुराल दातागंज क्षेत्र के गांव सराय पस्तौर में है। परिवार वालों के मुताबिक राजवीर शनिवार रात बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे। कोहरा होने की वजह से सड़क दिखाई नहीं दे रही थी। राजवीर सेनपुर गांव के पास पहुंचे तो पुलिया दिखाई नहीं दी, इससे युवक बाइक समेत पुलिया से नीचे गिर गए। इससे वह गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद पहुंचे ग्रामीणों की सूचना बराही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज भेजा। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें