फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो दोस्त घायल

विज्ञापन
उझानी में मृतक अनमोल पटेल। फाइल फोटो
विज्ञापन
उझानी। बदायूं रोड पर गंगोरा मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को अचानक विपरीत दिशा में मोड़ देने से एक बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अनमोल पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा अपराह्न करीब तीन बजे हुआ। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नगला सरकी निवासी अनमोल पटेल (22) पुत्र दुलार सिंह, गांव के ही निवासी दोस्त शौर्य (20) पुत्र उमेश सिंह और प्रिंस (19) पुत्र दुर्गा प्रसाद के साथ बाइक से उझानी गए थे। उन्हें उझानी के अपने एक परिचित की बाइक खरीदनी थी। लौटते समय गंगोरा मोड़ के पास बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक ने अचानक विपरीत दिशा में मोड़ दिया। इससे पीछे से अनमोल की बाइक ट्रॉली से टकरा गई।
हादसे में अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शौर्य और प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पुलिस और दोस्तों से सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। बताते हैं कि बाइक सवार तीनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने अनमोल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उझानी में मृतक अनमोल पटेल। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें