फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बंदर से टकराकर फिसली बाइक, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव दिधौनी के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने बंदर आने की वजह से सड़क पर फिसल गई, इससे बाइक सवार दंपती घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव उलैया निवासी इकरार बेग अपनी पत्नी सजीदा बेगम के साथ बहेटा गुसाई में रिश्तेदार के घर बाइक से जा रहे थे। कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव दिधौनी के पास उनकी बाइक के सामने अचानक बंदर आ गया। बाइक से टकरा तेज रफ्तार बाइक काफी दूर तक फिसलती चली गई। हादसे में दंपती गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे बिल्सी सीएचसी भेजा। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें