घायल राहुल सोंलकी। स्त्रोत फोटो स्वय
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गांव वैन के निकट रविवार रात सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार किसान नेता घायल हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव सतेती निवासी एवं भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी रविवार रात करीब सात बजे बिल्सी से अपने गांव बाइक से जा रहे थे। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित गांव वैन के ईंट भट्ठे के निकट सामने से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक को बचाते हुए उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई। इसमें राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। वे आनन-फानन में उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद