अलापुर। क्षेत्र के गांव कोडागूजर में बुधवार दोपहर बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो बैलों की जान चली गई। गांव के रामरहीम के बेटे बंटू, पप्पू और भूरे खेत पर काम कर रहे थे। कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे बैल बंधे थे। अचानक बिजली गिर गई। गनीमत रही कि तीनों भाई बाल-बाल बच गए।