फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में 31 को विराट हिंदू सम्मेलन, तैयारियां तेज

Tue, 20 Jan 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
संघ की बैठक में हिस्सा लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बिल्सी नगर में 31 जनवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में नगर के मोहल्ला संख्या छह में एसएम पब्लिक स्कूल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, इसमें सम्मेलन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से एक आयोजन समिति का गठन किया गया। इसकी निगरानी में हिंदू सम्मेलन संपन्न कराया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक सुधांशु ने संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला और सम्मेलन को समाज को जोड़ने वाला आयोजन बताया। वहीं नगर संघचालक डॉ. उमेंद्र गुप्ता ने अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें