फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भारतीय शक्ति चेतना पार्टी लोकसभा में उतारेगी प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की बैठक भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। संगठन के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष रामबहादुर पांडेय ने कहा कि यह परिवर्तन का युग है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने सच्चे व पवित्र संकल्प के साथ राजनीतिक परिवर्तन की नींव रखी गई है।
विज्ञापन

प्रांतीय सचिव वाचस्पति शंखधार ने कहा कि आज देश तमाम समस्याओं से घिरा हुआ है। चारों ओर अनीति-अन्याय-अधर्म फैला हुआ है। इसलिए इस पार्टी का गठन किया गया है। लोकसभा में प्रत्याशियों को उतारा जाएगा। इनके अलावा अशोक कुमार शंखधार, जयंती पाठक, आर्येंद्र सिंह यादव, संजीव दीक्षित, रामवीर यादव, प्रेमशंकर पाठक ने भी अपने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें