करियामई में हुए भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव करियामई में खेड़े पर स्थित देवी मंदिर पर शनिवार को स्थापना दिवस पर भक्तों ने भंडारा कराया। इसमें सैकड़ों लोगों ने पहुंच कर माता रानी के प्रसाद को ग्रहण किया। यहां सबसे पहले माता रानी के भक्त रामकिशोर मौर्य ने यहां हवन-पूजन कराया। उसके बाद यहां तैयार किए प्रसाद का माता रानी को भोग लगाकर कन्याओं को सहभोज कराया गया। इसमें रामकिशोर मौर्य, जयवीर यादव, मनोज उपाध्याय, रामप्रसाद, अनिल शाक्य, मनावीर शाक्य, चौधरी कुंवरपाल, हरिओम सिंह, राजू श्रीवास्तव आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद