बदायूं। श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति ने आगामी अमरनाथ यात्रा में 18 वें भंडारा से पहले बृहस्पतिवार को बिरुआबाड़ी मंदिर में महादेव के रुद्राभिषेक के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चला। मुख्य यजमान के रूप में आयुष रस्तोगी, गुलशन, राकेश, राजकुमार गुप्ता, अतुल गुप्ता, सूर्य प्रकाश वैश्य आदि ने सहभागिता की। समिति सचिव डॉ. शमसुद्दीन शम्स ने बताया अमरनाथ यात्रा के दौरान समिति की ओर से 17 साल से भंडारा लगाया जा रहा है। इस मौके पर संजय पाराशरी, तुषार पाराशरी, अमन, समीर, राजीव कश्यप, सुशील शर्मा, अनुराग कश्यप, चौधरी सतीश यादव, अन्नु पंडित, हरवंश पटेल, चक्रधारी कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद