सहसवान ब्लाक परिसर में भंडारे का प्रसाद वितरित करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व अन्य। संव
सहसवान। पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने दिवंगत मां शांतिदेवी की याद में ब्लॉक परिसर में भंडारे का आयोजन किया। वह समाजसेवी भी थीं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, जितेंद्र यादव और विक्रांत की ओर से पौधारोपण किया। इसके अलावा मुहल्ला नसरुल्लागंज में राय साहब की कोठी बाजार विल्सनगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की मन की बात को सुना। इस मौके पर अबीर सक्सेना, सौरभ सक्सेना, आदर्श सक्सेना, अनिल सैनी, सौरभ वाल्मीकि, किशन, गौरव, खुर्शीद अली, रंजीत आदि मौजूद रहे। संवाद