बिल्सी। नगर के श्री गिरिराज जी सेवा समिति की ओर से 25 जुलाई को गोवर्धन (वृंदावन) में चतुर्थ दिव्य छप्पन भोग और भजन संध्या गीता भवन में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए नगर के चार सौ भक्तों का जत्था 24 जुलाई को दोपहर को गोवर्धन के लिए रवाना होगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 24 की शाम आठ बजे से परिक्रमा की जाएगी। उसके अगले दिन 25 जुलाई की सुबह गिरिराज महाराज का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। दोपहर को भंडारा होगा। तीन बजे दिव्य भोग एवं चार बजे से वृृंदावन के कलाकारों द्वारा भजन संध्या आयोजित की जाएगी। उसके बाद भक्त बिल्सी को वापस लौटेगें।