बिल्सी के कुटी मंदिर पर आयोजित भजन संध्या में हिस्सा लेती महिलाएं। संवाद
बिल्सी। मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में सोमवार रात भक्तों ने भजन संध्या का आयोजन किया, जिसमें महिला गायक कलाकारों ने कई भजन गाए। देररात तक भक्त बाबा के भजनों पर झूमते रहे। इससे पहले यहां बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। उसके बाद भक्तों ने महाकाल का अद्भुद शृंगार किया। इस मौके पर प्रियंका वार्ष्णेय, तनुश्री वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, अनीता वार्ष्णेय, बीना वार्ष्णेय, किरन वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय, गिरिराज वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा। उधर, नगर के बंबा चौराहे के पास शिव शक्ति भवन मंदिर में भी भक्तों ने महाकाल का शृंगार कर प्रसाद का वितरण किया। संवाद