बदायूं। अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को प्रदेशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर तहसील में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन शाम छह बजे से भजन संध्या, संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य रहे। उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम सदर एसपी वर्मा भी मौजूद रहे। संवाद
गर्म कपड़े लपेटकर गुजरते लोग-संवाद