फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन को सार्थक बनाती है भागवत कथा : उमंग दीक्षित

विज्ञापन
बिल्सी के भवन मंदिर में कथा के बाद यज्ञ करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य जीवन को सार्थक बनाती है। जन्म तो हर प्राणी लेता है लेकिन उसे अपने जीवन का अर्थ बोध नहीं होता है। बाल्यावस्था से लेकर मृत्यु तक वह सांसारिक गतिविधियों में ही लिप्त होकर इस अमूल्य जीवन को नश्वर बना देता है। श्रीमद् भागवत ऐसी कथा है जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत होता है इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है। यह बात मुहल्ला पांच के शिव शक्ति भवन मंदिर में परिसर में चल रही भागवत कथा के अंतिम दिन शुक्रवार को कथावाचक आचार्य उमंग दीक्षित ने कही। कथा के समापन पर यज्ञ में आहुति दीं। बाद में भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा को सफल बनाने में संजीव खासट, रानी खासट, सिद्धार्थ खासट, भव्या खासट, श्रीकृष्ण स्वरूप दीक्षित, अमित कुमार, निक्की दीक्षित आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें