फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर बुजुर्ग में भागवत कथा का समापन, बाद में हुआ भंडारा

विज्ञापन
बिल्सी के रायपुर बुजुर्ग में कथा के समापन पर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में आठ दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार शाम धूमधाम से समापन हो गया। इसके बाद बुधवार को यहां भंडारा हुआ। इसमें गांव के अलावा आसपास के गांवों के लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले कथावाचक सुरेश रतन महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रसाद का महत्व समझाते हुए कहा कि जिस स्थान पर श्रीमद्भागवत कथा होती है वहां वायुमंडल शुद्ध हो जाता है। साथ ही वहां के व्यक्तियों में आत्मिक बल की वृद्धि हो जाती है। कथा को सफल बनाने में केशव देव शाक्य, चरन सिंह, नत्थूलाल, बांकेलाल सागर, नेत्रपाल सिंह पाली, सुरेश सिंह, शारदा देवी, सुषमा शाक्य, प्रेमवती, सोमेंद्र सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें