एचपी इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप का रंगारंग समापन हो गया। समर कैंप में बच्चों ने संगीत, अंग्रेजी, हिंदी की लघु नाटिकाएं, वैज्ञानिक प्रयोगों का वर्णन करना, सरस्वती वंदना, हस्तकला का मंचन करना, वाद-विवाद प्रतियोगिता, वाकपटुता, गायन आदि सभी कला क्षेत्रों में सीखे गुणों को प्रतिबिंबित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आधारित लघु नाटक था। मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली दुर्घटना पर आधारित लघु नाटक दर्शकों को एक महत्वपूर्ण संदेश दे गया। इस मौके पर चेयरमैन हरप्रसाद सिंह पटेल, यादवेंद्र सिंह पटेल, गजेंद्र पटेल, तीर्थेंद्र पटेल, प्रबंध निदेशक शिवम पटेल, प्रधानाचार्य लाल बहादुर सुब्बा, भारती सिंह, व्यवस्थापक विमलेश चौहान आदि मौजूद रहे।