फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बंगाली डॉक्टर की पत्नी ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

विज्ञापन
रेवती देवी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
जरीफनगर। क्षेत्र के गांव रसूलपुर कला में बंगाली डॉक्टर नव कुमार विश्वास की पत्नी रेवती (32) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने शव लटका देखा तो डॉक्टर के परिजन को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की एक चार साल तो दूसरी छह माह की बेटी है।
विज्ञापन


डॉ. नव कुमार विश्वास मूलरूप से संभल जिले के थाना जुनावई के गांव दीपानगला की बंगाली कॉलोनी के रहने वाले हैं। उन्होंने करीब दस साल पहले जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां में मकान बना लिया। वह कई सालों से यहां अपना क्लीनिक चला रहे हैं। करीब दस साल पहले पीलीभीत की रेवती से उनका प्रेम विवाह हुआ था।

डॉ. नवकुमार विश्वास शनिवार को दुर्गा मां की मूर्ति लेने के लिए बाहर गए हुए थे। घर पर पत्नी रेवती और दो मासूम बेटियां थीं। रेवती ने रात में किसी समय फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। रविवार की सुबह पड़ोस की महिलाएं जब घर पर आईं तो अंदर रेवती का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद घर पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

पांच पेज का सुसाइड नोट मिलने की चर्चा
जिस कमरे में रेवती ने आत्महत्या की उसी कमरे में एक डायरी परिजन को मिलने की चर्चा है। उसमें पांच पेज का सुसाइड नोट परिजनों को मिला है। बताया जा रहा है कि पुलिस व मीडिया कर्मियों के पहुंचने से पहले डायरी को गायब कर दिया गया था। सुसाइड नोट में क्या लिखा है यह किसी को नहीं पता।


मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मायके वालाें की तरफ से कोई तहरीर भी नहीं दी गई। अगर तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। -रविकरण सिंह, थानाध्यक्ष जरीफनगर

रेवती देवी का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें