जगतपाल को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक रमेश कोहली। संवाद
बिल्सी। गांव बेहटा गुसाईं में चल रहे बीजीपीएल-07 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को बेहटा चैलेंजर्स और बेहटा रॉयल टीम के बीच मैच खेला गया। बेहटा चैलेंजर्स के कप्तान रवित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहटा रॉयल की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 72 रन बनाकर आल आउट हो गई। शिवम यादव ने पांच, गोपाल पुरी ने 17, राजुल पूरी ने 12 और चिराग वार्ष्णेय ने 13 रनों का योगदान दिया। बेहटा चैलेंजर्स टीम की ओर से गेंदबाजी करते जगत पाल ने तीन, चंदू और रवित शर्मा ने एक-एक विकेट लिए। इसके बाद 73 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी बेहटा चैलेंजर्स की टीम ने सात ओवर और दो गेंद पर दो विकेट खोकर अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। जिसमें चंदू ने 21, योगेश पुरी ने 17, बब्लू और जगत पाल ने 13-13 रनों का योगदान दिया। बेहटा रॉयल की ओर से गेंदबाजी करते हुए डब्लू ठाकुर और शिवम यादव ने एक-एक विकेट लिया। विजेता टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जगत पाल को मैन आफ द मैच दिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष शुभम पुरी, सुमित गुप्ता, विपन गुप्ता, प्रदुम्न पुरी, आयुष वार्ष्णेय, पुलकित वार्ष्णेय, कौशिक पुरी, भूरे सैफी, राजीव पुरी, रवि वार्ष्णेय, लालमन कोहली आदि मौजूद रहे।