फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बीड़ी से बिस्तर में लगी आग, बुजुर्ग की जलकर मौत

विज्ञापन
नौबतराम का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला नंबर पांच में लकवा ग्रसित 70 वर्षीय नौबतराम की बीड़ी से बिस्तर में आग लगने से जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बुजुर्ग नौबतराम सोमवार दोपहर अपने घर में अलग कमरे में चारपाई पर लेटे थे। परिजनों का कहना है कि उस दौरान सभी लोग अपने काम में लगे थे। नौबतराम लकवा ग्रसित थे। वह चल-फिर नहीं पाते थे और न ही बोल पाते थे। इशारों में ही परिजनों से बात करते थे। दोपहर के समय वह चारपाई पर लेटे बीड़ी पी रहे थे। अचानक बीड़ी बिस्तर पर गिर गई और उससे आग लग गई। लकवाग्रस्त होने से नौबतराम चारपाई से उठ भी नहीं पाए और न किसी को मदद के लिए पुकार सके। जब परिवार के लोगों ने उनके कमरे से धुआं निकलता देखा तो आग बुझाई लेकिन तब तक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए।
परिवार वाले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर शाम उनकी अस्पताल में मौत हो गई। उनके परिवार वालों ने बताया कि बुजुर्ग के चार बेटे और तीन बेटियां हैं। उनकी मौत से परिवार वाले काफी दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें