फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय पंचायत स्तर पर बसोमा , व्यक्तिगत में रिफा ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
उझानी में चैंपियन रिफा को पुरस्कृत करते बीईओ शशांक शुक्ला। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। व्यक्तिगत प्रतिभागियों में रिफा तो न्याय पंचायत स्तर पर बसोमा ओवरऑल चैंपियन रहा। दहेमू उपविजेता रहा। विजेताओं और उपविजेताओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

एमजीपी कॉलेज के मैदान पर प्राथमिक वर्ग की लंबीकूद में रहमुद्दीन प्रथम, आलिम द्वितीय, कुश्ती में अभिषेक की टीम प्रथम, बलराम की टीम को द्वितीय स्थान मिला। कबड्डी में गठौना विद्यालय ने प्रथम, दहेमू की टीम ने द्वितीय स्थान पाया। खो-खो में बसंतनगर विद्यालय प्रथम, गठौना की टीम द्वितीय रही। बालिका वर्ग की लंबी कूद हिना प्रथम, नंदिनी द्वितीय, कबड्डी में गठौना की टीम प्रथम, पारवाला की टीम द्वितीय, खो-खो में हरहरपुर की टीम प्रथम, चंदऊ द्वितीय, उच्च प्राथमिक वर्ग की लंबीकूद में शिवा गौतम प्रथम, सचिन द्वितीय, ऊंचीकूद में नेमसिंह प्रथम, सूरज द्वितीय, गोलाफेंक में सचिन प्रथम, नेमचंद्र द्वितीय, चक्का फेंक में नरेंद्र और फईम प्रथम, दीपक को द्वितीय स्थान मिला।
उच्च प्राथमिक की बालिकाओं की लंबी कूद में ज्योति प्रथम, अंजली द्वितीय, ऊंचीकूद में आराध्या प्रथम, ज्योति द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ में सुमन प्रथम, सुमन देवी द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में राखी प्रथम, गौरी द्वितीय रही। समापन पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बीईओ शशांक शुक्ला और संगठन के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान रामदास यादव, परामवीर सिंह, मुकेश कुमार, रामकिशोर पाल, ललित वार्ष्णेय, शिवकुमार यादव, सुमन यादव, सुरेंद्र सिंह, संतोष उपाध्याय, मनीष कुमार, कुमकुम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें