फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरकत का महीना है रमजान: रिजवान

Thu, 02 Jul 2015 07:32 PM IST
Saidpur
विज्ञापन
विज्ञापन
माहे रमजान का मुबारक महीना मुस्लिम समुदाय के लिये बड़ी बरकत का महीना है। हाफिज रिजवान बताते हैं कि साल के बारह महीने हजरत याकूब अलैहस्सल्लाम के बारह बेटों की मानिंद हैं कि उनमें जिस तरह युसूफ अलैहस्सलाम उनको सबसे ज्यादा महबूब थे, उसी तरह रमजानुल मुबारक का महीना भी अल्लाह तआला के पास सबसे ज्यादा महबूब हैं। युसूफ अलैहस्सलाम की दुआ से अल्लाह ने जिस तरह उनके 11 भाइयों को बख्श दिया था उसी तरह अल्लाह तआला रमजान के मुबारक महीने के सदके में 11 माह के गुनाह बख्श देगा। हमें अल्लाह की रजा हासिल करने के लिये इबादत व तिलावत कर गुनाह से तौवा करनी चाहिए, मिस्कीनों से अच्छा बर्ताव करें, जकात दें, झूंठ, बुराई, चोरी, जिना, से बचें और परदे का ख्याल रखें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें