फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे का कछला पुख्ता पर बनेगा टोल प्लाजा, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

Fri, 14 Apr 2023 03:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

नेशनल हाईवे का यह टोल प्लाजा कछला पुख्ता के नजदीक बनेगा। वहीं से कछला का बाईपास होकर निकलेगा। बताया जा रहा है कि कछला के अलावा उझानी इलाके में भी बाईपास बनाया जाएगा।
विज्ञापन
बरेली-मथुरा हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर कछला पुख्ता के नजदीक टोल प्लाजा बनाया जाएगा। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। यहीं से बाईपास निकलेगा। टोल प्लाजा और बाईपास के निर्माण की तैयारियों के साथ ही जमीन के अधिग्रहण का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे के निर्माण की तैयारियां जोरों पर हैं। फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों का पहले फेज पर ज्यादा ध्यान है लेकिन इसके साथ-साथ कासगंज से लेकर बरेली तक सभी तैयारियां चल रहीं हैं। कासगंज से लेकर बदायूं तक बंगलुरू की सीकॉन कंपनी डीपीआर तैयार करने में लगी है। तमाम मकानों, दुकानों और अन्य बिल्डिंगों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं।

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

अब तक अनुमान लगाया जा रहा था कि कछला इलाके में कहीं टोल प्लाजा का निर्माण कराया जाएगा लेकिन अब इसके लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है। नेशनल हाईवे का यह टोल प्लाजा कछला पुख्ता के नजदीक बनेगा। वहीं से कछला का बाईपास होकर निकलेगा। बताया जा रहा है कि कछला के अलावा उझानी इलाके में भी बाईपास बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही डीपीआर के अनुसार अन्य कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बदायूं से कासगंज तक बनेंगे 15 अंडरपास

एनएचएआई की ओर से बदायूं से कासगंज तक तीन बड़े पुल बनाए जाएंगें। उनमें एक कछला, सोतनदी, और बुटला खंजन के पुल शामिल हैं जबकि आठ छोटे पुल बनाए जाएंगे। तो वहीं 15 अंडरपास बनाने का काम होगा। इनमें सबसे ज्यादा अंडरपास शहर के बाईपास पर होंगे। बताया जा रहा है कि इस बाईपास पर बरेली-बदायूं हाईवे को जोड़ने टीप्वाइंट, आंवला-बदायूं चौराहा, सरदार पटेल चौराहा, आसरा आवास चौराहा, एआरटीओ चौराहा और राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहे पर अंडरपास बनेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें