फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेतरतीब दौड़ते वाहनों से बरेली मथुरा हाईवे तीन घंटे रहा जाम

विज्ञापन
कछला में बरेली- मथुरा हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
उझानी। बरेली- मथुरा हाईवे पर कस्बे में मंडी समिति के सामने और कछला में पुलिस चौकी के आसपास वाहन सवार लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। कछला में श्रद्धालुओं के वाहन तो मंडी समिति के सामने अनाज लदे वाहन जाम की वजह बने। करीब तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर अधिकतर श्रद्धालु निजी वाहनों में, खासकर ट्रैक्टर- ट्रॉलियों, लोडर आदि से कछला घाट पर पहुंचे। सुबह सात बजे तक श्रद्धालुओं के वाहन गंगाघाट के पास तक पहुंचते रहे, लेकिन इसके बाद वाहनों की संख्या में इजाफा होता देख पुलिस ने उन्हें राधेलाल कॉलेज के मैदान की ओर मोड़ने की शुरूआत की तो चालकों ने उन्हें बेतरतीब दौड़ा दिया। इसके बाद हाईवे पर जाम लग गया। करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मशक्कत कर रुक- रुककर वाहनों को आगे बढ़वाने की कोशिश भी की, लेकिन करीब तीन घंटे तक जाम का झमेला बना रहा।
इसके विपरीत हाईवे पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने अनाज लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों ने आवागमन चपेट में ले लिया। अधिकतर ट्रैक्टर- ट्रॉलियों पर धान लदा था। कुछेक ने धर्मकांटा कराके मंडी परिसर में पहुंचने की जल्दी दिखाई, उसी दौरान सुबह नौ बजे जाम लग गया। कछला की तरफ आने-जाने वाले वाहन भी मंडी के सामने लगे जाम में फंस गए। पुलिस कर्मियों ने बाइपास पर वाहनों को रोकना शुरू किया, तब कहीं दो घंटे में आवागमन सुचारू हो पाया। बता दें कि मक्का के सीजन में भी मंडी समिति के सामने कई बार बरेली- मथुरा हाईवे पर जाम लग चुका है।
विज्ञापन


कछला में श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या बढ़ने पर आवागमन में कुछ समय के लिए दिक्कत हुई, लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पार्किंग स्थल पर पहुंचवाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। मंडी समिति के पास यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।- मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक

कछला में बरेली- मथुरा हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें