फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ब्लेड युक्त तार से बराती लहूलुहान, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। इलाके के गांव अचौरा में बरात में शामिल युवक शौच को जाते समय ब्लेड युक्त तार की चपेट में आने से लहूलुहान हो गया। गंभीर हालत में उसे बरेली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे की है। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव छोटी सरइया से अचौरा गांव में एक व्यक्ति की बेटी की बरात आई थी। बरात में शामिल छोटी सरइया निवासी रंजेश (25) पुत्र धर्मपाल शौच के लिए जंगल की ओर निकला तो पड़ोस के खेत की मेड़ पर लगे ब्लेड युक्त तार की चपेट में आ गया। दोनों पैर और गर्दन के पास शरीर का हिस्सा लहूलुहान हो गया। किसी तरह बरात में लौटे रंजेश ने हादसे के बारे में बरातियों को बताया तो वह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद रंजेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि हालत में कोई खास सुधार नहीं होने पर परिजन उसे बरेली ले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें