फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बैंक ऑफ बड़ौदा ने कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर को भेंट की एसी

विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय हररायपुर में पौधरोपण करते बैंक के अ​धिकारी व कर्मचारी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बैंक ऑफ बड़ौदा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। मंगलवार को बिसौली शाखा प्रबंधक सोनू कुमार गुप्ता व वागीश पाठक ने कम्पोजिट विद्यालय हर्रायपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के कंप्यूटर कक्ष के लिए उन्होंने सोलर पैनल से संचालित एसी भेंट की, जिससे बच्चों को अब गर्मी से राहत मिलेगी। विद्यालय में 294 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति देख शाखा प्रबंधक ने शिक्षकों की सराहना की। प्रधानाध्यापक व समस्त स्टाफ ने बैंक ऑफ बड़ौदा का आभार प्रकट करते हुए इसे विद्यालय के लिए प्रेरणास्पद सहयोग बताया। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें