- शुक्रवार को शिवभक्तों की टोलियों ने पकड़ा जोर
- पुरोहितों से गंगाघाट पर कराया कांवड़ पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी/कछला। सावन में तीसरा सोमवार नजदीक आने के साथ ही कांवड़ यात्रा ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को तड़के ही गंगाघाट पर पहुंचे शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर पुरोहितों से कांवड़ पूजन कराया। इसके बाद बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए शिव मंदिरों की ओर निकल पड़े। शुक्रवार को सौ से अधिक टोलियां यहां से रवाना हुईं।
गंगाघाट पर तड़के ही कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। बरेली के मीरगंज निवासी शिवभक्तों की टोली में शामिल प्रवेश कुमार ने बताया कि उनकी टोली पिछले साल भी कस्बे के ही शिव मंदिर में जलाभिषेक कर चुकी है। इस बार सोमवार को जलाभिषेक करेगी। जलाभिषेक से पहले मीरगंज की टोली के साथ मौजूद कलाकारों ने भोले के भजनों पर जमकर नृत्य किया।
बरेली-मथुरा हाईवे पर कांवड़ियों का शिवभक्तों ने सेवा-सत्कार करने के साथ भंडारों में भोजन कराया। उझानी और कछला में टोलियों पर फूल बरसाए गए। इस बीच, गंगाघाट पर शनिवार शाम और रविवार को कांवड़ियों की भारी भीड़ जुटने की संभावना के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
-
फोटो- 12
बरेली के बाल कांवड़ियों में दिखा जोश
बरेली में मिटकापुर कटइया निवासी कांवड़ियों की टोली में युवकों के साथ बच्चे भी नजर आए। टोली में शामिल नौ वर्षीय गुलशन और 12 साल के विशेष कुमार भी अपने ही गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। गुलशन ने बताया कि पिछले साल मंदिर में मत्था टेकते समय ही फिर से कांवड़ उठाने का संकल्प लिया था, जो इस सोमवार को पूरा हो जाएगा।
कांवड़ यात्रा में शामिल डीजे साउंड सिस्टम।
कांवड़ यात्रा में शामिल डीजे साउंड सिस्टम।
कांवड़ यात्रा में शामिल डीजे साउंड सिस्टम।