फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बकरीद आज, खरीदारी को लेकर बाजार रहे गुलजार

विज्ञापन
कुर्बानी के लिऐ बकरा खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
कपड़ों से लेकर बकरों की जमकर हुई खरीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। ईद-उल-अजहा यानि बकरीद का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को मुस्लिम बहुल इलाकों में दिनभर तैयारियां होती रहीं। दिन में कपड़ों से लेकर बकरे तक की खरीदारी हुई तो मस्जिदों मेें नमाज के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
ईद-उल-अजहा (बकरीद) की शहर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में चल रही तैयारी बुधवार को पूरी हो गईं। त्योहार के मद्देनजर जिले के विभिन्न बाजारों में बकरों की खरीद-फरोख्त चलती रही। बकरा बाजारों में अन्य दिनों के मुकाबले बकरों की बुधवार को ज्यादा बिक्री हुई, वहीं कपड़ा बाजार में भी रौनक रही।
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़ों, जूते-चप्पल, साड़ी-सलवार सूट, जींस, टी-शर्ट, शेरवानी व श्रंगार के अलावा इत्र की खरीदारी की गई। इसके अलावा बाजार से अन्य सामान भी खरीदा गया। मस्जिदों में भी नमाज को लेकर खास तैयारी की गई। इधर, पुलिस-प्रशासन भी बकरीद को लेकर काफी सतर्क दिखा।


यहां पर भी होगी नमाज
शहर के खानकाह कादरी मस्जिद में सुबह छह बजे नमाज अदा की जाएगी, जबकि जामा मस्जिद शम्सी में साढ़े आठ बजे नमाज अदा की जाएगी। उसके बाद ईदगाह शम्सी में सुबह साढ़े नौ बजे नमाज अदा होगी।
-
जामा मस्जिद के पास लगेगा मेला
हर साल की तरफ इस बार भी बच्चों के मनोरजंन के लिए जामा मस्जिद से जुम्मी चौक रोड पर मेला लगेगा। इसमें बच्चों के लिए झूलों से लेकर चाट-पकौड़ी, चाऊमीन, बर्गर, डोसा, कुल्फी आदि के ठेले लगेंगे, साथ ही खिलौनों की भी दुकानें लगाई जाएंगी। इसे लेकर बच्चों में खासा उत्साह है।
-
50 हजार का बिका सबसे महंगा बकरा
बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी करते हैं। ऐसे में अलापुर में बकरों की खरीद फरोख्त के लिए नखासा बाजार लगता है, पिछले साल एक लाख रुपये तक के बकरे बिके थे, लेकिन इस बार बकरों की कीमत कम रही। इस बार बाहर से खरीदार बकरों की खरीदारी करने के लिए नहीं आए। ऐसे में नखासा बाजार में सबसे महंगा बकरा 50,000 रुपये का बिका।

बिसौली ईदगाह में सुबह आठ बजे होगी नमाज

बिसौली। ईद-उल-अजहा की नमाज बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे ईदगाह में होगी। शहर काजी इजहार उल अशरफ ने बताया कि ईदगाह कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। नगर में इसको लेकर एलान भी करा दिया गया है। उन्होंने मुस्लिम भाइयों से सुबह 7:30 बजे ईदगाह पहुंचने की अपील की। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि ईदगाह के अलावा नगर के विभिन्न स्थानों पर पुलिसबल तड़के से ही तैनात रहेगा। असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी निगाह रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन




पालिकाध्यक्ष ने किया ईदगाह का निरीक्षण

ककराला। नगर पालिकाध्यक्ष इंतखाब सकलैनी ने सभासदों के साथ ईद-उल-अजहा के मद्देनजर ईदगाह का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ईदगाह स्थल को जोड़ने वाले मार्ग पर छिड़काव कराए जाने को कहा। कहा कि नमाजियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल की जा रही हैं। इधर, चौकी इंचार्ज अनूप सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ नगर में रूट मार्च किया। उन्होंने कहा कि कुर्बानी पुरानी जगह पर ही करें। किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी। संवाद

कुर्बानी के लिऐ बकरा खरीदते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें