फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्वर्ण पदक विजेता समेत बैडमिंटन खिलाड़ी पुरस्कृत

विज्ञापन
उझानी में प्रधानाचार्य के साथ मौजूद पदक विजेता छात्र-छात्रा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी। पिछले दिनों बदायूं के ब्लूमिंगडेल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के अध्ययन वशिष्ठ समेत खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के अध्ययन ने अंडर-13 एकल फाइनल मुकाबले में जीत के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। अंडर- 13 के युगल फाइनल मुकाबले में अध्ययन और आयुष शर्मा रनर अप रहे थे। अंडर-17 एकल फाइनल मुकाबले में दक्ष वार्ष्णेय, अंडर-17 युगल के फाइनल में अनमोल माहेश्वरी और वेद वार्ष्णेय रनर अप रहे थे।
इनके सम्मान में सोमवार पूर्वाह्न स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अध्ययन वशिष्ठ समेत सभी खिलाड़ियों को प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट और मीनाक्षी शर्मा ने पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें