बदायूं उझानी के गठौना गांव में एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, गांव का लेखराज हरियाणा के फरीदाबाद में प्लंबर का काम करता था। शनिवार शाम घर लौटा और शराब पीने लगा। जिसके बाद पत्नी कुसुम ने रात में पुलिस बुला ली। इसके बाद रविवार को पत्नी शिकायत करने कोतवाली गई तो लेखराज फांसी के फंदे से लटक गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।