फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: गंगा एक्सप्रेस-वे के बीच में आया मंदिर हटाया गया, मस्जिद हटाने का विरोध, पांच दिन का मिला समय

Wed, 15 Feb 2023 10:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, बदायूं

सार

तहसीलदार ने कहा कि पांच दिन के अंदर जगह देख ली जाए, जिससे दोनों धर्मस्थलों का निर्माण कराया जा सके। उसके बाद यहां से धर्मस्थल हटा दिए जाएंगे। फिलहाल मस्जिद की बाउंड्री हटा दी गई है। पांच दिन बाद यहां से दोनों धर्मस्थल हटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को बनकोटा के नजदीक गंगा एक्सप्रेस-वे के बीच में आए मंदिर को हटा दिया गया लेकिन वहीं पास में बनी मस्जिद नहीं हटाई जा सकी। मुस्लिम पक्ष ने पहले मस्जिद हटाने का विरोध किया। उसका पहले निर्माण कराने की मांग की। इससे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें पांच दिन का समय दिया है। जगह चिह्नित करने के बाद मस्जिद भी हटा दी जाएगी।

विज्ञापन


ग्राम बनकोटा के नजदीक से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस-वे के बीच में मंदिर और मस्जिद दोनों आ रहे हैं। दोनों आमने-सामने बने हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को उन्हें हटाने को कहा था। इसके तहत तहसीलदार बिसौली अशोक सैनी बुधवार शाम पुलिस बल के साथ बनकोटा पहुंचे। उन्होंने दोनों धर्मस्थल हटवाने के लिए जेसीबी मंगवा ली। हिंदू पक्ष ने पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए मंदिर में रखी मूर्तियों को बाहर निकाल लिया, जिससे एक्सप्रेस-वे के बीच में आए मंदिर को जेसीबी से हटा दिया गया लेकिन जब मस्जिद हटाने की बारी आई तो कुछ लोग उसके विरोध में आ गए। उन्होंने मस्जिद हटाने पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि मस्जिद के नजदीक में कब्रिस्तान भी बना है। पहले इनका निर्माण कराया जाए या फिर उन्हें पैसा दे दिया जाए, जिससे वह स्वयं निर्माण करा सकें। 

तहसीलदार ने कहा कि पांच दिन के अंदर जगह देख ली जाए, जिससे दोनों धर्मस्थलों का निर्माण कराया जा सके। उसके बाद यहां से धर्मस्थल हटा दिए जाएंगे। फिलहाल मस्जिद की बाउंड्री हटा दी गई है। पांच दिन बाद यहां से दोनों धर्मस्थल हटा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें