फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बारिश में कई जगह धंस गया बदायूं-मेरठ हाईवे

विज्ञापन
बदायूं-मेरठ हाईवे पर महावा नदी पर बने उस्मानपुर पुल के सड़क धंस गई। रेलिंग के पिलर लटक गए। हादस
विज्ञापन
बदायूं। चार साल पहले 17 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से बदायूं-मेरठ हाईवे पर उस्मानपुर में महावा नदी पर बना पुल बारिश न झेल सका। पुल के संपर्क मार्ग के कई हिस्से मिट्टी खिसकने से धंस गए हैं।
विज्ञापन


पुल के पास ही पांच फुट से ज्यादा गहरा गड्ढा हो गया है। तीन स्थानों पर हाईवे धंस गया है। जहां हाईवे धंसा है, वहां पर कोई संकेतक भी नहीं लगा है। अगर किसी समय चालक ने ध्यान नहीं दिया तो बड़ा हादसा संभव है।

महावा नदी पर 21 जून 2020 में पुल व संपर्क मार्ग बनकर तैयार हुआ था। दस हजार से अधिक वाहन हर रोज इसी हाईवे से होकर गुजरते हैं।

वाहन चालकों और आने-जाने वाले लोगों को खतरे का अहसास है। चालक गड्ढों से बचकर वाहन निकाल रहे हैं, बावजूद इसके अभियंताओं ने कोई सुध नहीं ली है। न ही मार्ग पर ऐसा कोई संकेतक ही लगाया है जिससे चालक सावधान हो जाएं।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बताया कि 26 जून से रुक-रुक कर हो रही बारिश के दौरान ही हाईवे धंसा है। अगर लोक निर्माण विभाग की कोई टीम देखती तो कम से कम खतरे से आगाह करने का इंतजाम जरूर करती, पर ऐसा नहीं हो सका है। यहां बता दें कि पुल को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए बनी हाईवे के कुछ हिस्से की रेलिंग के पिलर हवा में लटक गए हैं।


मरम्मत के नाम पर खानापूरी हुई इसलिए दोबारा धंस गई सड़क
दहगवां। बदायूं-मेरठ हाईवे के संपर्क मार्ग के कई हिस्से धंसने की पड़ताल में पता चला कि पिछले साल भी बारिश के दिनों में सड़क धंस गई थी। तब अभियंताओं ने मिट्टी भरवाकर काम चलाऊ मरम्मत करा दी थी। नतीजा यह हुआ कि पहली बारिश में मिट्टी बह गई और सड़क धंस गई। जब हाईवे का यह हाल है तो फिर गांव और शहर को जोड़ने वाली दूसरी सड़कों का क्या हाल होगा। इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते है। अगर गर्मी के दिनों में मजबूत तरीके से मरम्मत कराई गई होती तो इस बार की बारिश में सड़क नहीं धंसती। संवाद




स्पीड कम न करता तो हो सकता था हादसा
मेरी दुकान उस्मानपुर में है, जिसके काम से बुधवार कि शाम दहगवां जा रहा था। पुल पर दोनों तरफ से वाहन आ-जा रहे थे। अंधेरा होने के कारण सामने वाली गाड़ी की लाइट डिपर मार रही थी, जिसकी वजह से दिखाई नहीं दिया और बाइक को हल्की स्पीड में करना पड़ गया। कुछ ही दूरी पर सामने गड्ढा दिख गया। ब्रेक मारकर गड्ढे में गिरने से बाल-बाल बचा। - सौरभ कुमार, निवासी मुस्तफाबाद, बदायूं


अगर ब्रेक न मारता तो गड्ढे में गिर जाता
दो दिन पहले बदायूं से लौटते समय रात हो गई थी, उस्मानपुर पुल के पास सामने से आ रही बस की लाइट तेज होने के कारण कुछ दिखाई नहीं दिया। इस कारण ब्रेक लगाकर साइड में बाइक को रोकना पड़ा। अगर बाइक नहीं रोकता तो गड्ढे में गिर सकता था, क्योंकि मौके पर कोई ऐसा संकेतांक नहीं लगा था, जिससे पहले से खतरे का चल पता। - विनोद गिरी, दहगवां में निजी शोरूम के मैनेजर, निवासी ग्राम गगुर्रा

बारिश में मिट्टी खिसकने के कारण कुछ स्थानों पर सड़क धंस गई है। बारिश थमने पर मरम्मत कराएंगे ताकि कोई वाहन हादसे का शिकार न हो। बार-बार मिट्टी न खिसके, इसके लिए स्थायी समाधान जरूरी है। अब इसका एस्टीमेट तैयार करके विभाग को भेजेंगे। -डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड प्रथम

बदायूं-मेरठ हाईवे पर महावा नदी पर बने उस्मानपुर पुल के सड़क धंस गई। रेलिंग के पिलर लटक गए। हादस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें