बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के कार्यों की समीक्षा की। विकास कार्यों में प्रदेश में जनपद 68वें व मंडल में चौथे स्थान पर रहने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिन विभाग को ई-श्रेणी मिली हैं, उनके अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि विभागों को ए,बी,सी,डी व ई कैटागिरी में रैंकिंग दी जा रही है। ।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि वह शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता दिखाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। मंडल में बदायूं चौथे नंबर पर है। जबकि प्रदेश में 68 नंबर है। जो सही नहीं है। इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए।
वहीं, परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति पर भी नाराजगी जताई। जुलाई 2024 में आवेदकों को कोई भी मार्जिन मनी का वितरण उद्योग विभाग ने नहीं किया। डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों का वेतन रोके जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए हैं।