फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के बयान दर्ज करने चंदौसी पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उघैती के सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में रविवार को पुलिस की एक टीम चंदौसी पहुंची। बताया जा रहा है कि पुजारी और अन्य आरोपियों ने जिस तरह महिला को कुएं से निकालने और उसे चंदौसी के एक निजी अस्पताल ले जाने की बात कही थी। उसके आधार पर पुलिस रविवार को चंदौसी पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस ने संबंधित अस्पताल के चिकित्सक के बयान दर्ज किए हैं। आरोपियों द्वारा एक और निजी अस्पताल में उसे जाने की बात सामने आई थी। पुलिस वहां भी गई और चिकित्सक के अलावा स्टाफ से पूछताछ की। उसके बाद टीम बदायूं लौट आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें