उसावां। कस्बे के 132 केवीए से जुड़े 33 केवीए के आठ सब स्टेशनों की बिजली आपूर्ति शनिवार को साढ़े तीन घंटे ठप रही। इस दौरान सब स्टेशन की मरम्मत की गई।
विद्युत पारेषण खंड के उसावां स्थित 132 केवीए सब स्टेशन से उसावां, ककराला, उसहैत, अलापुर, म्याऊँ, सखानू के साथ शाहजहांपुर जिले के कस्बा कलान व मिर्जापुर स्थित सब स्टेशन जुड़े हैं। फीडरों पर सुबह साढ़े सात से साढ़े दस बजे तक का शटडाउन था, लेकिन आपूर्ति आठ बजे तक ठप हुई और साढ़े ग्यारह बजे आई। संवाद