बदायूं। जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे डॉक्टरों ने मरीजाें का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसका शुभारंभ जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। इसमें लोगों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।
उसावा में 252 मरीजों ने कराई जांच
उसावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को लगे आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ डिप्टी सीएमओ डॉ. सनोज मिश्रा ने किया। मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 20 शैय्या वार्ड का निरीक्षण किया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वागीश वार्ष्णेय से मरीजों ने परामर्श लिया। 252 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनकी जांच की गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल सिद्धार्थ, डॉ. पियूष, लैब टेक्नीशियन श्रीनिवास गौतम, फार्मासिस्ट राजीव कुमार, स्वास्थ्य कर्मी चंद्रभान, डूंगर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
बिल्सी में 166 लोगाें का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
(फोटो-16)
बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत लगाए गए शिविर में 166 लोगों स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उद्घाटन विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया। एमओआईसी डाॅ. अरविंद्र कुमार वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. चारु गुप्ता, डाॅ. रजा फैजान, डाॅ. उमेश कुमार, डाॅ. होरेश दिनकर, डाॅ. ब्रजेश कुमार, नीरेश कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
सांसद ने लाभार्थियों को बांटे आयुष्मान कार्ड
बदायूं। सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने सीएचसी बिनावर, नवीन सीएचसी कुंवरगांव पर आयुष्मान भव के तहत निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण मेले का शुभारंभ किया। पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। शारदा कांत, धीरेंद्र सिंह, हनी मिश्रा, अवनीश कुमार शर्मा, अनिल सिंह आदि मौजूद