फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीबीआई अफसर बनकर फार्मासिस्ट और बीज व्यापारी को ठगने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। फर्जी एसीपी की गिरफ्तारी के बाद भी लोगों को कॉल कर ठगने की कोशिश का सिलसिला बंद नहीं हुआ है। सोमवार पूर्वाह्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट नथन सिंह और बीज व्यापारी संजीव सक्सेना उर्फ अंशू के फोन पर ऐसी ही एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अफसर बताकर दोनों के बेटों को अपनी हिरासत में बताया। पुष्टि के लिए किसी और से बेटों के रूप में बात भी करा दी।
विज्ञापन

श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी संजीव सक्सेना उर्फ अंशू मीडियाकर्मी होने के साथ बीज और खाद के कारोबारी हैं। सोमवार पूर्वाह्न उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अफसर बताया। कहा- आपका बेटा सीबीआई की गिरफ्त में है। अंशू ने फ्रॉड कॉल बताकर फर्जी अफसर को ही आड़े हाथों ले लिया। इसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया।
फार्मासिस्ट नथन सिंह को भी इसी तरह कॉल करके धमकाया गया, फिर किसी और से उनका बेटा बताकर बात करा दी गई। फार्मासिस्ट ने बताया कि वह कॉल आते ही समझ गए थे कि ठग है। बता दें कि पिछले दिनों कोतवाली पुलिस ने एसीपी बनकर बदायूं समेत कई जिलों के लोगों को ठगने वाले जबलपुर निवासी संकेत यादव को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद यह दूसरा मामला सामने आया है।
विज्ञापन


सराफ समेत पशुधन प्रसार अधिकारी से हो चुकी है ठगी
पिछले महीने इसी तरह से पशुधन प्रसार अधिकारी योगेश कुमार सिंह से 98 हजार रुपये और सराफ आलोक अग्रवाल से करीब 27 हजार रुपये की ठगी कर ली गई थी। सराफ के मामले में ठग जबलपुर निवासी संकेत यादव निकला था। संकेत ने सराफ को कॉल कर खुद को मध्यप्रदेश में ग्वालियर का एसीपी बताया था। उसने पुलिस कर्मियों को भी गुमराह कर दिया था। पशुधन प्रसार अधिकारी से ठगी के मामले में अभी आरोपी की तलाश चल रही है। कॉल तो कई और लोगों के पास भी आई थीं, लेकिन कोई झांसे में नहीं फंसा। फर्जी कॉल को लेकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों की बैठक कर उन्हें सजग भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें