फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर के सामने गुजर रहे युवकों को टोकने पर शख्स को चाकू मारा, हमलावर फरार

Thu, 27 Apr 2023 12:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में हमलावरों ने एक युवक को चाकू मार दिया, जिससे वो गंभीर घायल हो गया। पीड़ित की ओर से नामजद हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मोहल्ला खंडसारी में बुधवार देर शाम घर के सामने से गुजर रहे युवकों को टोकने पर हमलावरों ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडसारी में मोहम्मद मियां के घर के सामने से मोहल्ले के ही रहने वाले हैदर, उसका भाई अली और दोस्त सज्जाद गुजर रहे थे। मोहम्मद मियां ने हैदर को टोका तो हैदर, उसका भाई और साथी हमलावर हो गए। उन्होंने मोहम्मद मियां की पिटाई करते हुए चाकू मार दिया। 

आरोपियों की तलाश में दी दबिश 

चाकू लगने से मोहम्मद मियां घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रातभर उनकी तलाश की गई। 

इस संबंध में सदर कोतवाल राजीव तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों में करीब पांच माह पहले विवाद हो गया था। इसी के चलते युवक को चाकू मारा गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें