अधिवक्ता पर हमला करने वाले हमलावर। स्त्रोत पुलिस प्रशासन
बदायूं। कलक्ट्रेट परिसर में चैंबर में बैठे कुछ लोगों पर हमलावरों ने धावा बोल दिया। जब अधिवक्ता ने बचाने का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई कर दी। इस दौरान भीड़ ने दो हमलावरों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार की शाम अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह अपने चैंबर में बैठे हुए थे। उनके पास में अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतरई निवासी हुसैनी समेत कुछ लोग आए थे। इसी दौरान करीब पांच-छह लोग वहां पर आ गए और हुसैनी पर हमला कर दिया।
अधिवक्ताओं ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उन्होंने मारपीट कर तमंचा निकालकर उनकी नाल कनपटी पर मारी। इससे वह घायल हो गए। मौके से हमलावर आसिफ और इमरान को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर आसिफ, नाजिम, इमरान और इनके पिता हसनू शाह निवासी गांव खुनक थाना बिनावर को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद