बदायूं। मूसाझाग क्षेत्र के मौजमपुर की सुरेशा देवी की ओर से कोर्ट के आदेश पर राजपाल, धर्मपाल, अजय व पूनम के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रिपोर्ट के अनुसार राजपाल पर सुरेशा देवी के 90 हजार रुपये आ रहे थे। रुपये मांगने पर 14 जुलाई को गाली-गलौज के बाद चारों आरोपी घर में घुस आए और सुरेशा, पति मदनपाल व नातिन नीतू को पीटा। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद